Follow Us:

प्रदेश में कोरोना से एक औऱ मौत, चंबा की महिला ने धर्मशाला अस्पताल में तोड़ा दम

समाचार फर्स्ट डेस्क |

प्रदेश में कोरोना संक्रमण से एक औऱ महिला की मौत का मामला सामने आय़ा है। बताया जा रहा है कि 48 साल की महिला चंबा के डलहौजी क्षेत्र की रहने वाली थी।  

महिला को टांडा अस्पताल में भर्ती थी। यहां कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उसको कोविड अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया गया था। आज सुबह महिला की मौत हो गई है।

बता दें कि जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमितो की संख्या 620 हो गई है जिनमें से 100 से अधिक एक्टिव केस हैं।