Follow Us:

दिल्ली से बिहार जा रही बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, 16 लोग घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने का हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस एक्सप्रेस-वे पर रात करीब 12:30 बजे दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस में 45 यात्री सवार थे औऱ इस दुर्घटना में 16 यात्री गभीर रुप से घायल हो गए हैं। फिलहाल सभी घायलों को पीजीआई में भर्ती कर दिया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ऊसराहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस को सूचित कर घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। इस निजी बस में सभी मजदूर सवार थे।