Follow Us:

डॉ. एच. के. चौधरी बने कृषि विश्विद्यालय पालमपुर के कुलपति

पी. चंद शिमला |

लंबी जद्दोजहद के बाद डॉ. एच के चौधरी को कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है। प्रदेश के राज्यपाल एवं कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के चांसलर बंडारू दत्तात्रेय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। यह नियुक्ति 3 साल यानी 65 साल की उम्र पूरी होने तक रहेगी। यह नियुक्ति इनके कुलपति के पदभार ग्रहण करने की तारीख से लागू होगी। डॉ. एच.के. चैधरी सीएसकेएचपीकेवी, पालमपुर के अनुवंशिकी और पौध प्रजनन और कृषि जैव-प्रौद्योगिकी विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

बता दें कि कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कुलपति की नियुक्ति को लेकर बीजेपी में अंदर खाते काफी उठापठक चल रही थी। इसी बीच आईएएस ओंकार शर्मा को पालमपुर कृषि विश्वविद्याल का चार्ज देना पड़ा था। अंतत आज नए कुलपति की नियुक्ति कर दी गई है।