Follow Us:

कांगड़ा: ज्वाली में जल्द बनेगी गौ सेंचुरी, मंत्री जल्द करेंगे क्षेत्र का दौरा

मृत्युंजय पुरी |

कांगड़ा के ज्वाली की पंचायत हार में जल्द ही गौ सेंचुरी बनेगी। स्थानीय विधायक जल्द ही ज्वाली वासियों को नई सौगात देने जा रहे हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा की गई घोषणा के संबंध में पशुपालन मंत्री विरेन्द्र कंवर जल्द ही ज्वाली में दौरा करेंगे। गौ सेंचुरी को लेकर स्थानीय विधायक ने अधिकारियों सहित शुक्रवार को पंचायत हार का दौरा किया।

विधायक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए जल्द ही प्रदेश सरकार की घोषणा को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसके लिए पशुपालन मंत्री विरेन्द्र कंवर ज्वाली में दौरा कर रहे हैं। गौ सेंचुरी बनाने से पूरे जवाली विधानसभा क्षेत्र के लिए जो सड़कों पर पशु घूमते हैं उनको इस गौ सेंचुरी में रखा जाएगा जिसके लिए इन पशुओं को रखने की पूरी व्यवस्था होगी। किसानों की फसलों को जो आवारा पशुओं से नुकसान होता था वे अब नहीं हो पाएगा।