बॉलीवुड स्टार आमि खान अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग को दोबारा शुरू करने के लिए विवादित तुर्की के बाद हिमाचल पहुंचने वाले है। अमीर खान फ़िल्म की शूटिंग के लिए एक बार फ़िर गरली पहुंचने वाले है। मार्च माह में लॉकडाउन के चलते अमिर खान को वापिस मुंबई लौटना पड़ा था। लेकिन अब खबर है कि अमीर खान मंगलवार को फ़िर से शूटिंग के लिए ऐतिहासिक गांव गरली पहुँचने वाले है। फ़िल्म की शूटिंग के लिए अमीर खान रामपुर व किन्नौर में भी आ चुके है।
.jpeg)
"लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले अमीर खान और करीना कपूर फिल्म ‘3 इडियट्स’ और ‘तलाश’ में धमाल मचा चुके हैं। दरअसल फिल्म "लाल सिंह चड्ढा' साल 1994 में रिलीज हुई रॉबर्ट जेमेकिस की ऑस्कर विजेता फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का रूपांतरण है, जिसमें टॉम हैंक्स और रॉबिन राइट मुख्य किरदारों में थे। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित और अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित इस फिल्म को वायाकॉम18 मोशन पिक्चर्स के साथ मिलकर आमिर खान बना रहे हैं।



