Follow Us:

Breaking: सोनिया गांधी बनी रहेंगी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, CWC की बैठक में हुआ फैसला

डेस्क |

सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। सोमवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में सोनिया गांधी के अध्यक्ष बने रहने पर अपनी सहमति जताई है। 

बता दें कि रविवार को सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। उन्होंने पार्टी को अपना नया अध्यक्ष चुनने के लिए कहा था। इसकों लेकर आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में सोनिया गांधी के अध्यक्ष बने रहने पर सहमति जताई गई है।