Follow Us:

Covid19: प्रदेश में कोरोना से 28वीं मौत, आज आए 31 नए मामले, 16 कांगड़ा से

पी. चंद |

सोलन में कोरोना से एक और मौत रिपोर्ट की गई है। यहां नालागढ़ में एक 75 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। मृतक व्यक्ति को बुखार और हार्ट की समस्या थी। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल नालागढ़ में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर व्यक्ति के सैंपल लिए थे जिसकी रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाया गया है। मृतक का प्रशासन की देखरेख में अंतिम संस्का किया गया। प्रशासन मृतक के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट जुटाने में जुड़ गया है। इसके साथ ही जिला में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। इस मौत के साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 28 पहुंच गया है।

वहीं, प्रदेश में मंगलवार शाम तक कोरोना के 31 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही आज 63 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए हैं। आज आए मामलों में कांगड़ा से 16, कुल्लू 3, मंडी 1, सिरमौर 10 और सोलन से 1 मामला सामने आया है। वहीं, स्वस्थ हुए लोगों में चंबा से 5, मंडी 25, सिरमौर 27 और सोलन के 6 लोग शामिल हैं। 

इसी के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 5132 हो गए हैं। इसमें से 1403 मामले एक्टिव हैं। प्रदेश में कोरोना से अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें की आज 2281 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। इसमें से 559 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। अभी 1699 की रिपोर्ट का इंतजार है। बता दें कि प्रदेश में अब तक कुल 197863 सैंपल जांच जा चुके हैं। इसमें से 190954 की रिपोर्ट नेगेटिव रही है। प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 3647 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।