Follow Us:

शिमला: कैबिनेट मंत्री के दामाद निकले कोरोना पॉजिटिव, रात को दर्जन मामले आए सामने

पी.चंद, शिमला |

शिमला में 12 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जिनमें मंत्री के दामाद भी पॉजिटिव पाए गए हैं। जो शिमला के खलीनी में रहते हैं। बताया जा रहा है कि मंत्री के दामाद जिस कंपनी में काम करते है वहां के औऱ कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए है। उन्हीं के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। एक मामला शिमला के रामपुर का है। जंहा पर ज्यूरी में एक महिला पॉजिटिव पाई गई है। 4 रोहड़ू के लेबर के लोग पॉजिटिव पाए गए है। 8 मामले शिमला के आसपास के है जिनमें 2 फ्लू ओपीडी के सामने आए है। इनमें अधिकतर संपर्क के मामले है।