Follow Us:

CM जयराम ठाकुर और जीएस बाली ने राष्ट्रीय खेल दिवस की दी बधाई, हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को किया याद

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मंत्री जीएस बाली और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने-अपने सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय खेल दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हॉकी के महान जादूगर और अंतर्राष्ट्रीय खेल जगत में भारत की प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर ले जाने पद्म भूषण से सम्मानित मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

पूर्व मंत्री जाएस बाली ने लिखा है कि हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस पर आज के दिन हम लोग राष्ट्रीय खेल दिवस मनाते हैं। खेल हमें अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना सिखाते हैं। साथ ही शरीर को फ़िट रखते हैं। नशे से दूर रहने का एक ज़रिया खेलों में बढ़चढ़कर भाग लेना भी है। उन्होंने युवा वर्ग से ख़ासकर अपील की है कि जीवन में कम से कम एक खेल में परफ़ेक्ट होने की कोशिश करें और उसे आजीवन अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर खेले। खेल कोटे से सरकारी क्षेत्र में रोज़गार के भी व्यापक अवसर हैं।