Follow Us:

पूर्वी लद्दाख के पैंगोग लेक के पास भारत और चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत और चीन के बीच तनातनी का माहौल बढ़ता जा रहा है। इसी के चलते भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख के पैंगोग लेक के पास आज एक बार फिर झड़प हुई है। बताया जा रहा है कि 29-30 अगस्त की रात को भी झड़प की कोशिश की थी। भारतीय सेना ने चीन को मुहतोड़ जबाव दिया है।

सूत्रों के अनुसार झड़प में भारतीय सेना को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सरकार ने खुद इस झड़प की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हमारे जाबांज जवानों ने चीनी सैनिकों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। ताजा विवाद को सुलझाने के लिए भारत और चीन के बीच ब्रिगेडियर कमांडर लेवल की चुसुल में फ्लैट मीटिंग चल रही है।