Follow Us:

कांगड़ाः पौंग बांध में 25 लाख की लागत से डाला गया 10 लाख 15 हजार मछली का बीज

मृत्युंजय पुरी |

जिला कांगड़ा की फतेहपुत विधानसभा के सिहाल पुल के पास महाराणा प्रताप सागर झील पौंग बांध में मत्स्य विभाग द्वारा 25 लाख रुपए की लागत से खरीदा हुआ करीब दस लाख पन्द्रह हजार मछली बीज डाला गया। मत्स्य विभाग के निदेशक सतपाल मेहता और उपनिदेशक महेश कुमार, सहायक निदेश मत्स्य विभाग पौंग बांध जयसिंह की अगुबाई में पौंग झील में मछली का बीज डाला गया है।

मत्स्य विभाग के निदेशक सतपाल मेहता ने बताया कि पौंग झील में राहु, कतला, मोरी प्रजातियों का बीज डाला गया है। पौंग झील में 70 एमएम यानी 7 सेंटीमीटर से लंबा मछली बीज डाला गया है ताकि इसके कारण मछली की पैदावार अच्छी होती है। पौंग झील में समय-समय पर मछली का बीज डाला जाता है। मत्स्य विभाग द्वारा मछुआरों के हित में कई योजनाएं चलाई गई हैं। जिसके तहत मछुआरों को जाल, टेंट, तिरपाल इत्यादि मुहैया करवाए जाते हैं। मछुआरों का पांच लाख रुपए तक का बीमाए भी किया जाता है।