Follow Us:

Covid 19: प्रदेश में शाम तक आए 45 नए मामले, आज 31 लोग हुए स्वस्थ

पी. चंद शिमला |

प्रदेश में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा। शाम तक प्रदेश में कोरोना के 45 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से 42 मामले कल के पेंडिंग सैंपल से पॉजिटिव पाए गए हैं। आज 31 लोग स्वस्थ हुए हैं। आज आए मामलों में बिलासपुर से 1, चंबा 2, कांगड़ा 20, किन्नौर 8, कुल्ल 2, मंडी 2, शिमला 3, सिरमौर 3, सोलन 3 और ऊना से 1 मामला सामने आया है।

इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा 6300 हो गया है। इसमें से 1536 मामले एक्टि हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि आज 2176 सैंपल जांच के लिए लगाए गए हैं। जिसमें से 3 पॉजिटिव आए हैं। 2011 की रोपोपर्ट आनी अभी बाकि है।