Follow Us:

कुल्लूः अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद गायनी वार्ड हुआ सील

पी.चंद, शिमला |

जिला कुल्लू का गायनी वार्ड कोरोना पॉजिटिव आने पर सील कर दिया गया है। वहीं, 45 मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वार्ड में भर्ती मरीजों के पहले ही कोरोना टेस्ट लिए जा रहे हैं। बता दें कि कुल्लू अस्पताल के गायनी वार्ड में 31 अगस्त को एक महिला भर्ती की गई थी। उसी दौरान महिला की कोरोना टेस्ट लिए गए थे। बीती रात ही महिला की रिपोर्ट आई जिसमें महिला पॉजिटिव पाई गई।

वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत वार्ड को सील कर दिया और उसे पूरी तरह से सेनेटाइज कर दिया। मरीजों को भी दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा अब गर्भवती महिलाओं की व्यवस्था तेगुबवेहड़ अस्पताल में की गई है और कुल्लू से भी मरीजों को वहां शिफ्ट किया गया है। अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ नीना लाल ने बताया कि पूरे वार्ड को सैनिटाइज किया गया है और यहां आने वाले हर मरीज के कोरोना के टेस्ट भी लिए जा रहे हैं। जिनमें अधिकतर महिलाओं के रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। लेकिन आपातकाल स्थिति में आने वाले मरीजों को तुरंत यहां भर्ती किया जा रहा है और उनका इलाज भी किया जा रहा है।

डॉक्टर नीना लाल ने बताया कि कोरोना का केस आने पर अब वार्ड को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है और पूरे वार्ड को सैनिटाइज करने के बाद ही इसे दोबारा खोला जाएगा। तब तक महिलाओं की व्यवस्था तेगुबेहड़ अस्पताल में की गई है। गौर रहे कि इससे पहले भी 14 अगस्त को करोना का मामला आने पर वार्ड को सील किया गया था और सैनिटाइज करने के बाद उसे कुछ दिनों के बाद दोबारा मरीजों के लिए खोल दिया गया था।