Follow Us:

कांगड़ाः ज्वाली में भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला स्तरीय बैठका का अयोजन

मृत्युंजय पुरी |

भाजपा ओबीसी मोर्चा की संगनाठत्मक जिला नूरपुर की बैठक ज्वाली के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ओबीसी जिला अध्यक्ष मलकियत धधोच की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी  बिशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया की हर बूथ पर ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के 10 सदस्य जोड़ेगा।

इस दौरान पंचायत चुनाव को लेकर मंथन किया गया। पंचायत चुनाव में जनसंख्या के आधार पर ओबीसी के लिए आरक्षण पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। ओबीसी मोर्चा की संगठनात्मक स्तर पर जिला में संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। प्रदेश अध्यक्ष ओपी चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए अभियान छेड़ने को कहा। उन्होंने इस साल के अंत में होने वाले पंचायत चुनाव और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट जाने के निर्देश भी दिए।