Follow Us:

अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह कोरोना पॉजिटिव, कैबिनेट बैठक में हुए थे शामिल, लंबी हो सकती है संपर्क चेन

पी. चंद शिमला |

अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभग सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वे बीते कल कैबिनेट की बैठक में भी मौजूद थे । ऐसे में खतरा और बढ़ गया है। इससे दो दिन पहले ही राम सुभग सिंह दिल्ली गए थे। दिल्ली दौरे से पहले राम सुभग सिंह जल शक्ति मंत्री महिंद्र सिंह ठाकुर के संपर्क में भी आए थे।

ऐसे में यह सारी चेन लंबी हो सकती है। क्योंकि कैबिनेट की बैठक में बल्क ड्रग पार्क को लेकर लंबी प्रेजेंटेशन चली थी। ऐसे में मंत्रियों से लेकर अफसर भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। बता दें कि 7 सितंबर से हिमाचल विधानसभा का मॉनसून सत्र भी शुरू होने जा रहा है एसे में खतरा और अधिक बड़ गया है।