Follow Us:

प्रदेश में बढ़ रहा मौत का आंकड़ा, मंडी की बुजुर्ग ने टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। प्रदेश में आज कोरोना से एक और मौत हुई है। मंडी जिले की जोगिंद्रनगर तहसील क्षेत्र की कोरोना पॉजिटिव 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ा है। बताया जा रहा है कि महिला को बीपी और शूगर की बीमारी थी। इसके अलावा प्रदेश में 23 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इनमें 4 हजार 261 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा प्रदेश में कोरोना से 7 हजार 245 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी तक 109 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

प्रदेश में आज सबसे अधिक 15 मामले जिला कांगड़ा से सामने आए हैं। इसके अलावा शिमला में 4, बिलासपुर में दो, सिरमौर और किन्नौर में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। प्रदेश में आज 191 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। इनमें सिरमौर से सबसे अधिक 128 लोगों ने मात दी है। इसके अलावा शिमला में 42, कांगड़ा में 12 और बिलासपुर में 9 लोगों ने कोरोना को हराया है।

देखें हर जिले की रिपोर्ट