Follow Us:

कांगड़ाः भवारना के पलहुनी में चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले भवारना में एक व्यक्ति से चरस बरामद करने का मामला सामने आया है। यहां भवारना थाना के अंतर्गत आने वाले पलहुनी में पुलिस ने एक व्यक्ति से 335 ग्राम चरस बरामद की गई। जानकारी के अनुसार भवारना पुलिस ने गश्त के दौरान तलाशी के लिए एक को रोक तो उसके पास चरस पाई गई।

व्यक्ति की पहचान रमेश कुमार निवासी बस्सी के रूप में हुई  है। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि व्यक्ति चरस कहां से लाया था और कहा लेकर जा रहा था। इसकी जांच की जांच की जा रही है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। आज व्यक्ति को कोर्ट में पेश किया जाएगा।