Follow Us:

कुल्लूः सड़क से अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 1 की मौत 3 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कुल्लू के पीज सड़क मार्ग पर शाम के समय एक कार सड़क से अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गई। इस हादसे के कारण कार में सवार एक लड़की की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। तीनों घायलों को कुल्लू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीज सड़क गौर नाला के पास एक कार सड़क से  अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गई। जिसमें 2 लड़के और 2 लड़कियां सवार थी। इनमें से एक लड़की की मौत हो चुकी है। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए कूल्लू अस्पताल में रखा गया है।

वहीं, एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टी करते हुए बताया कि इस हादसे में एक लड़की की मौत हुई है जबकी 3 घायल हुए हैं। कुल्लू पुलिस ने मामला जांच कर आगामी कार्रवाई शरु कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिडनों को सौंप दिया जाएगा।