Follow Us:

घरोह पंचायत विभाजन का विरोध में वार्ड 6 के लोग, कहा- विभाजन नहीं रोका तो जाएंगे कोर्ट

मृत्युंजय पुरी |

घरोह पंचायत के विभाजन को लेकर वार्ड नंबर 6 के लोगों का विरोध लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज घरोह पंचायत वार्ड नंबर 6 निवासी तकदीर सिंह और अन्य लोगों ने मीडिया को संबोधित करते हुए घरोह पंचायत के प्रधान और उप प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने बिना लोगों को जानकारी दिए पंचायत का विभाजन करवाया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी पंचायत के विभाजन पर आपत्ति जाहिर की है। लेकिन घरोह पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने हित के लिए घरोह पंचायत का विभाजन किया है। तकदीर का कहना है कि पंचायत का विभाजन बिना लोगों की सहमति से किया गया है। उन्होंने कहा कि घरोह निवासियों ने पंचायत विभाजन को लेकर एक आरटीआई डाली गई थी। जिसका जबाब आया है ओर उसमे पंचायत विभाजन को लेकर कोई भी तथ्य नही मिले हैं। तकदीर ने स्पष्ट किया है कि अगर जिला प्रशासन में पंचायत प्रतिनिधि घरोह पंचायत का विभाजन नहीं रोकती तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।