Follow Us:

कांगड़ाः 32 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

मृत्युंजय पुरी |

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत मच्छोट के क्षेत्र में बीती रात पेड़ से फंदा लगाकर एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दियाना पंचायत का युवक विजय कुमार अपने परिवार के साथ पंचायत कोडल में अपने मामा के घर रहता था। जिसने बीती रात को पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली।

वहीं, पंचायत मच्छोट की प्रधान अंजू बाला ने पुलिस को युवक द्वारा आत्महत्या करने कि जानकारी दी। पंचायत कोडल पूर्व प्रधान रमेश सिंह और मौजूदा प्रधान राधा देवी ने बताया करीब 32 वर्षीय मृतक युवक अभी तक कुंवारां था और बाहरी राज्यों में मशीन ऑपरेटर था जोकि काफी मिलनसार भी था। उसने आत्महत्या करने से पहले अपनो को फेसबुक के माध्यम से आत्महत्या कर लेने की बात भी बताई थी। साथ ही आत्महत्या करने वाला स्थान भी बताया था। जिसके आधार पर उसे ढूढने का प्रयास किया गया तो बताए हुए स्थान पर युवक पेड़ से लटका हुआ था।

थाना प्रभारी फतेहपुर सुरेश शर्मा ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेज दिया है। साथ ही आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिये छानबीन शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों से पुछताछ जारी है।