Follow Us:

शिमला: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, महिला की मौत, 4 घायल

पी. चंद |

शिमला के झाखडी थाना के तहत पशाडा नामक स्थान में एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 1 महिला की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवाएं परिसर खनेरी में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यह सभी लोग एसजेवीएन के 412 मेगावाट की रामपुर परियोजना में ठेके पर मेंटिनेंस के लिए रखे गए मजदूर हैं। आज सुबह यह मजदूर डस्टन कार में बैठ कर झाखडी से परियोजना कार्य स्थल बॉयल जा रहे थे । इसी बीच पाशाडा नामक स्थान में राष्ट्रीय उच्च मार्ग नम्बर 5 से नीचे गहरी खाई में कार लुढ़क गई। इस दुर्घटना में सरोज नामक महिला की मौके पर मौत हुई, जो पोषणा की रहने वाली थी और आनी क्षेत्र में शादी हुई थी। इसके अलावा घायलों मे प्रदीप कुशुआ निवासी, सुनयरो झारखंड निवासी, सतीश झाखडी निवासी, कबीर कंगोस निचार निवासी शामिल है।