Follow Us:

कुल्लू: जहरीला पदार्थ निगलने से व्यक्ति की मौत

गौरव |

कुल्लू जिला की मशगां पंचायत के सुजेहणी में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में नशीला पदार्थ निगल लिया है जिससे उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सुजेहणी का  मोहर सिंह (46) 21 नवंबर को घर से बालू के जंगलों में बकरियां चराने के लिए जा रहा था कि छरूड़ू नाला के पास व्यक्ति ने शराब के नशे में जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

मोहर सिंह की तलाश में परिजनो ने 5 दिन तक रिश्तेदारी और अन्य जगह तलाश की परन्तु मोहर सिंह का कहीं पता नहीं चला। जिससे परिजनों ने भुंतर थाना में मोहर सिंह के गुमशुद्धगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पंचायत के पंच ने परिजनों को मृतक मोहर सिंह के बारे में जानकारी दी उसके बाद परिजनों ने पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया जिसे पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है पुलिस इसकी तहकीकात कर रही है।