Follow Us:

मंडी में घास काटने गई महिला की गिरने से मौत

बीरबल शर्मा, मंडी |

ज़िले मंडी के उपमंडल पद्धर की ग्राम पंचायत तरयांबली के बासाधार गांव की एक महिला की पैर फिसलने से मौत हो गई। जानकारी अनुसार बासाधार गांव की सुरजी देवी पत्नी इंद्र देव बीते रोज घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर अपनी घासनी में घास काटने गई हुई थी। अचानक पांव फिसलने से महिला गहरी ढांक में जा लुढ़की।

देर शाम तक महिला के घर न लौटने पर स्वजनों ने पड़ताल शुरू की। मौके पर जाकर देखा तो गहरी ढांक में मृत पाई गई। स्थानीय पंचायत प्रधान दीनानाथ ने बताया कि मृतका गरीब परिवार से सबंध रखती थी। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजे की गुहार लगाई है।