Follow Us:

कांगड़ाः चक्की पुल के नीचे 2 शव बरामद, फैली सनसनी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कांगड़ा के डमटाल के अंतर्गत चक्की पुल के नीचे दो शव बरामद हुए है। शवों के मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए स्थानिय अस्पताल नूरपुर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार भदरोआ चक्की पुल के पास एक महिला और एक पुरुष का शव बरामद हुआ है। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।