Follow Us:

कांगड़ाः गौशाला में अचानक लगी आग, 1 लाख का नुकसान

मृत्युंजय पुरी |

जिला कांगड़ा में गौशाला में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को उमंडल फतेहपुर की पंचायत हाड़ा के निवासी अतर सिंह की गौशाला में अचानक आग लग गई। इस बात की जानकारी उन्होंने पंचायत उप-प्रधान जरनैल सिंह को दी। इसके बाद उन्होंने तुरन्त अग्निशमन विभाग  को सूचित किया। इस पर अग्निशमन की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन जैसे ही अग्निशमन आग बुझा कर गई और फिर कुछ समय बाद आग फिर से शुरू हो गई।

अग्निशमन के कर्मचारी सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर फिर पहुंची जिससे की दोबारा आग कर काबू किया गया। तब तक गौशाला का करीब एक लाख का नुकसान हो गया जिसमें पशुओं का चारा और गौशाला जलकर राख हो गई। लेकिन अग्निशमन के कर्मचारियों की मुस्तैदी के चलते साथ लगते घरों को नुकसान से बचा लिया गया।