Follow Us:

तुर्की में भूकंप के तेज झटके, 17 लोगों की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

तुर्की और ग्रीस में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7 मापी गई है। इससे दोनों देशों में 700 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। तुर्की के इजमिर शहर में 17 लोगों की जान गई है। वहीं, भूकंप के बाद दीवार गिरने से ग्रीस में दो बच्चों की मौत हो गई। यहां झटकों के बाद लोग दहशत में घरों से बाहर आ गए।

तुर्की में ज्यादा नुकसान की खबर है। यहां कई इमारतें भी जमींदोज हो गईं। झटकों के बाद समुद्र का स्तर बढ़ गया और तुर्की के शहर इजमिर में समुद्र का पानी भर गया। घायलों और मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है।