Follow Us:

कांगड़ाः फतेहपुर में अज्ञात वाहन ने मारी अधेड़ को टक्कर, मौत

मृत्युंजय पुरी |

जिला कांगड़ा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। यहां पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते मंड क्षेत्र में बीते दिन अज्ञान वाहन की टक्कर से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी अनुसार पंजाब के मुकेरियां के पास लगते गांव चंगड़बां का करीब 55 साल के व्यक्ति गोबिंद हिमाचल के पुलिस थाना फतेहपुर के मंड क्षेत्र में सड़क किनारे पैदल चल रहा था। अचानक यहां किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिस कारण उसकी मौत हो गई।

फतेहपुर थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।