Follow Us:

शिमला: अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लड़कियों की मौत दो घायल

पी. चंद शिमला |

सुन्नी में एक ऑल्टो कार नंबर HP-01AA 0208 हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार दो लड़कियों की मौत हो गई जबकि ड्राइवर और एक अन्य लड़की गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के समय कार सवार यह लोग शुक्रवार सुबह बेलु से चमडा के लिए निकले थे। इसी बीच सुन्नी में मोड़ पर चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। 

हादसे में एक लड़की की मौके पर की मौत हो गई। जिसकी पहचान विद्या 22 वर्ष निवासी ननखड़ी के रूप में हुई है। दूसरी लड़की अंजली खनेरी 18 वर्ष ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि चालक सूरज 25 साल निरमंड निवासी और इंदिरा 25 साल ननखड़ी निवासी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का ईलाज खनेरी अस्पताल में चल रहा। वहीं, पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।