Follow Us:

प्रदेश में कोरोना से दोपहर तक 7 लोगों ने तोड़ा दम, 54 नए मामले दर्ज

पी.चंद, शिमला |

प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा निरंतर बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में दोपहर तक 7 लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें कांगड़ा में 1, कुल्लू में 1, मंडी में 3, शिमला में 2, मौतें शामिल हैं। दोपहर तक आज 54 नए मामले सामने आए हैं। इनमें हमीरपुर से 3, मंडी से 2, और शिमला से 40 लोग पॉजिटिव हैं। प्रदेश में 7 लोगों की मौत से आंकड़ा बढ़ कर 450 हो चुका है।

प्रदेश में दोपहर तक कोरोना को 449 लोगों ने मात दी है। आंकड़ा बढ़कर 30 हजार 2190 हो गया है। इसमें से 6 हजार 372 मामले एक्टिव हैं। जबकि 23 हजार 359 लोग कोरोना को हराने में सफल रहे हैं।