Follow Us:

चंबा: 906 ग्राम चरस सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

|

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत चंबा पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 906 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राज दिन (34) पुत्र बक्ष निवासी गांव करमूंड चुराह के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चंबा पुलिस के स्पेशल अन्वेषण इकाई की टीम ने चांजू पुल पर नाका लगा रखा था। इस दौरन पुलिस ने पैदल आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। चेकिंग के दौरान व्यक्ति के कबजे से 906 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर चरस को कबजे में लेकर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।