Follow Us:

कांगड़ा: नूरपुर में सज़ा काट रहे क़ैदी की मौत, हार्ट अटैक बताई जा रही वज़ह

मृत्युंजय पुरी |

कांगड़ा के नूरपुर उप कारागार में सजा काट रहे  कैदी की शनिवार देर शाम को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजकुमार 56 पुत्र राम चंद गांव नौरा कोटला, तहसील ज्वाली 4 साल की सजा काट रहा था। उसकी शनिवार को अचानक जेल में तबीयत बिगड़ गई और जेल के कर्मचारियों ने कैदी को तुरंत नूरपुर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। सिविल अस्पताल नूरपुर के डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

वहीं उपचार के दौरान कैदी की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि मौत के क्या कारण रहे। प्रथम दृष्टि से उपरोक्त कैदी की मृत्यु हार्ट अटैक आने की वजह से बताई जा रही है। मामले की पुष्टि एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने  की है।