Follow Us:

महंगाई से लोगों का जीना हुआ मुहाल, हर रोज पेट्रोल-डीज़ल के दामों में हो रही वृद्धिः किरण धान्टा

पी.चंद, शिमला |

कांग्रेस ने देश में बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल और रसोई गैस के दामों में हो रही वृद्धि की आलोचना की है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा है कि अच्छे दिनों के सपने दिखा कर सत्ता में बैठी भाजपा सरकार ने महंगाई से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कांग्रेस ने एलपीजी गैस सिलेंडर में एकमुश्त 55 रुपये की वृद्धि को भी लोगों अच्छे दिनों का एक और तोफा करार दिया है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ना एक जन विरोधी निर्णय है। जिस प्रकार हर रोज पेट्रोल, डीज़ल के दामों में वृद्धि की जा रही है उससे आम आदमी का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई ने आज आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है।

धान्टा ने प्रदेश के डिपुओं में दालों के बढ़े दामों पर भी आपत्ति जताते हुए कहा है कि सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली पूरी तरह अस्त व्यस्त होकर रह गई हैं। सरकार गरीबों को सस्ता राशन देने में बुरी तरह असफल हुई है। जब कांग्रेस शासनकाल में इनके दामों में पांच रुपये की भी वृद्धि होती थी तो भाजपा नेता थाली और सिलेंडर ले कर सड़को में ढोल पीटने आते थे। आज यही नेता इसके बढ़ते दामों पर चुप चाप खामोशी से ऐसे बैठे है। मानो इनको कोई सांप सूंघ गया है। महंगाई पर भाजपा का दोहरा चरित्र अब देश के सामने आ चुका है। देश अब ज्यादा दिनों तक इन्हें बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है।

धान्टा ने देश के किसानों के साथ हो रहे बर्ताव की कड़ी निदा करते हुए कहा है कि किसानों के साथ किसी भी सूरत में अन्याय सहन नहीं होगा। सरकार के किसी भी दबाव में किसान झुकने वाला नहीं। सरकार को किसान विरोधी कानून को हर हाल में वापिस लेना होगा।