Follow Us:

मंडीः 1 करोड़ की हेरोइन सहित अंबाला के 2 युवक गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश नशा तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस ने मंडी जिले में अंबाला के युवकों से 337 ग्राम हेरोइन बरामद की। दोनों युवक अंबाला से कार में सवार होकर मंडी की तरफ आ रहे थे। प्रदेश में अब तक पकड़ी हेरोइन की यह सबसे बड़ी खेप मानी जा रही है। इसकी कीमत एक करोड़ है।  

जानकारी के अनुसार फोरलेन पर नाके के दौरान जब दोनों कार सवार युवकों को रोका तो वह घबरा गए। पुलिस ने जब तलाशी ली तो गाड़ी में एक बैग में 337 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने दोनों युवकों  को गिरफ्तार कर लिया है।  बल्ह थाना के तहत पिछले एक माह में नशे की यह तीसरी बड़ी खेप पकड़ी गई है। मंडी एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।

इस पर डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि अंतराराष्ट्रीय बाजार में एक किलो हेरोइन की कीमत करीब सात करोड़ है। हिमाचल में पकड़ी गई इस हेरोइन की कीमत पुलिस ने एक करोड़ आंकी है। वहीं, आईजी कानून व्यवस्था डीके यादव ने कहा कि पुलिस तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। बता दें कि दो सप्ताह पहले हमीरपुर में भी 320 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी।