Follow Us:

रोहड़ूः 7 कमरों के मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला रोहड़ू के तहत मचोती में 7 कमरों का एक मकान आग की भेंट चढ़ गया। जानकारी के अनुसार मचोती निवासी दुर्गा देव शर्मा के घर देर रात करीब 7 बजे अचानक आग लग गई। इस आगजनी से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, सूचना मिलते ही रोहड़ू से फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। बता रहे की आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। आग से 6 लाख के करीब नुकसान का आकलन किया गया है।