Follow Us:

दिल्लीः कृषि कानून के समर्थन में पुलिस ने प्रियंका सहित कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 29वां दिन है। कृषि कानूनों और किसानों के समर्थन में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने विजय चौक से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने मार्च निकालने की इजाजत नहीं दी। इसके बावजूद मार्च निकालने पर प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।  

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस नेता राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने के लिए मार्च निकाल रहे थे जिसमें 2 करोड़ हस्ताक्षर थे, जिसमें उन्होंने कृषि कानूनों के मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की थी। वहीं, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति से मिलकर कृषि कानून के समर्थन में ज्ञापन सौंपा।