Follow Us:

PM मोदी औऱ BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दी जन्मदिन की बधाई

पी. चंद, शिमला |

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश को निरंतर विकास के पथ पर आगे ले जा रहे राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके राजनीतिक अनुभव और कुशल नेतृत्व मे प्रदेश तीव्रता से विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। आप ऐसे ही समर्पित भाव से जन-जन के उत्थान के लिए कार्य करते रहें। ईश्वर से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद। आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग से हम देवभूमि हिमाचल को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमें आपका स्नेह और आशीर्वाद सदैव ऐसे ही मिलता रहेगा।

वहीं, भाजपा के राषिट्रय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी धन्वाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जगत प्रकाश नड्डा आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद। आपके नेतृत्व में @BJP4India के सभी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग से हम देवभूमि हिमाचल को विकास की राह पर शिखर की ओर ले जाएंगे।