Follow Us:

देश में 2.24 लाख से अधिक कोरोना के सक्रिय मामले, 1 करोड़ से अधिक लोग हुए स्वस्थ

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार आता हुआ लग रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18 हजार 222 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के पार हो गई है। इस समय संक्रमितों मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 04 लाख 31 हजार 639 पर पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 1 करोड़ 00 लाख 56 हजार 651 है। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3 लाख से कम पर पहुंच गई है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 2 लाख 24 हजार 190 है। वहीं, 24 घंटे में 228 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 19 हजार 253 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। इसके साथ ही कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 50 हजार 798 है।