Follow Us:

ऊनाः 3 नगर परिषद और 3 नगर पंचायतों के हो रहे चुनाव, 123 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

पी. चंद |

जिला ऊना में 3 नगर परिषद और 3 नगर पंचायतों के चुनाव हो रहे हैं, जिनमें नगर परिषद ऊना, मैहतपुर-बसदेहड़ा, संतोषगढ़ तथा नगर पंचायत टाहलीवाल, गगरेट और दौलतपुर चौक शामिल हैं। जिला के 6 शहरी निकायों में कुल 50 वार्ड हैं और 53 मतदान केंद्र स्थापित किये हैं। लेकिन 2 वार्डों नगर पंचायत गगरेट वार्ड 7 और दौलतपुर वार्ड 6 में के उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। अब 48 वार्डों में चुनाव हो रहे है। जिसके लिए 51 मतदान केन्द्र स्थापित किए हैं।

ऊना में 35 हजार 509 मतदाता अपने  मतदान का प्रयोग करेंगे। शाम तक 123 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। शहरी निकायों के निर्वाचन में  17 हजार 706 पुरुष और 17 हजार 803 महिला मतदाता शामिल हैं।