Follow Us:

कांगड़ा: कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 से शुरू, पहले चरण में इन 6 अस्पतालों में लगेगा टीका

|

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. गुरूदर्शन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 16 जनवरी, 2021 से किया जा रहा है। टीकाकरण के प्रथम चरण के लिए ज़िला कांगड़ा के छः चयनित स्थानों डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मैडिकल कॉलेज टांडा, सिविल अस्पताल पालमपुर, सिविल अस्पताल कांगड़ा, सिविल अस्पताल नूरपुर, सिविल अस्पताल शाहपुर और सिविल अस्पताल ज्वालामुखी में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में यह टीकाकरण स्वास्थ्य कर्मचारियों को दिया जा रहा है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मैडिकल कॉलेज टांडा में 100 स्वास्थ्य कर्मचारियों और अन्य पांच स्थानों पर 80-80 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि टीकाकरण अभियान के पांच सदस्यों की टीम का चयन कर दिया गया है। इस टीकाकरण अभियान में चरणबद्ध तरीके से पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों और दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण और तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु और अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस टीकाकरण को सफल बनाने के लिए पूर्ण तैयारी कर ली गई है।