Follow Us:

पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में दोपहर तक बंपर वोटिंग, बुजुर्गों और युवाओं में दिखा खासा उत्साह

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

जिला हमीरपुर की 81 ग्राम पंचायतों में भविष्य के नतीजे के लिए आज मतदान किया जा रहा है और अब तक 63 प्रतिशत मतदान अब तक हो चुका है जिसमें युवाओं और बुजुर्गों का खासा उत्साह मतदान केंद्रों में देखने को मिला, क्योंकि गांव की सरकार के लिए मतदान हो रहा है और रात 10:00 बजे तक सभी नतीजे निकल जाएंगे। जिला हमीरपुर की 248 पंचायतें है जिनके चुनाव तीन चरणों में हुए आज अंतिम चरण चल रहा है। अब तक 2 चरणों के हुए मतदान में 167नए प्रधान प्रधान चुने गए हैं। रात को 81 प्रधानों और उप प्रधान के नतीजे आएंगे।
 
वहीं, जिला कुल्लू में तीन चरणों में पंचायतीराज चुनाव हो रहे हैं। वीरवार को जिला कुल्लू में अंतिम चरणों के चुनाव सुबह आठ बजे से हो रहे हैं। दोपहर 12 बजे तक जिला कुल्लू में कल 40.60 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें आनी उपमंडल में कुल 35.61, जिसमें पुरूष 19.03, महिलाओं ने 15.68 फीसदी मतदान किया है। बंजार में कुल 39.57, पुरूष 20.30, महिलाएं 19.27,  कुल्लू में 42.28 इसमें पुरूष 21.91 और महिलाओं ने 20.37, नग्गर में कुल 42.38 जिसमें पुरूष 21.87 और महिला 20.51, निरमंड में कुल 40.50 जिसमें पुरूष 22.91 और महिला 17.58 फीसदी मतदान हो चुका है।

तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव में जिला कुल्लू में 101749 मतदाता है जिसमें 51234 पुरूष और 50515 महिला मतदाता शामिल है।  जिसमें अब तक पुरुष में 21863 महिलाएं 19450 ने अभी तक मतदान किया है। जिला कुल्लू के पांच उपमंडलों में आज 76 पंचायतों में प्रधान उपप्रधान और पंचायत सदस्य का चयन किया जा रहा है।