Follow Us:

कांगड़ा: इंदौरा में वन माफिया सक्रिय, रात के अंधेरे में काटे जा रहे खैर के पेड़

मृत्युंजय पुरी |

कांगड़ा के इंदौरा में वन माफिया सक्रिय हो गया है। यहां रात के अंधेरे में कुछ लोग खैर के पेड़ों पर आरा चला रहे हैं। ताजा मामला वन थाना भदरोआ के क्षेत्र भरने वाली माता सड़क पर देखने को मिला, जहां सड़क किनारे से खैर का पेड़ ही वन माफिया ने काट दिया। यहां तक की उसकी लकड़ी को रातों-रात गायब कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन इस वन क्षेत्र में सर्च अभियान चलाए तो कई खैर के पेड़ उनको काटे हुए मिलेंगे।

फॉरेस्ट गार्ड नंद किशोर का कहना है मौके जाकर छानबीन की जाएगी और यह पेड़ किसने काटा है इसका पता लगाया जाएगा। इस संबंध में जब रेंज ऑफिसर सुमन कांता ने कहा कि जिस जगह से खैर का पेड़ काटा है, उस जगह का मौके पर जाकर जायजा लिया जाएगा। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।