Follow Us:

कुल्लू: 702 ग्राम चरस सहित पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

पी. चंद |

कुल्लू पुलिस की टीम ने चरस सहित बाइक सवार 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 702 ग्राम चरस बरामद की है।  चरस के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील कुमार (29) और संदीप कुमार (34) के तौर पर हुई है। दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चरस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी जरी की टीम पंचायतीराज चुनाव के चलते रात्री गश्त पर थी। इसी बीच सरसाड़ी चौंक लिंक रोड पर पुलिस ने चौंग की तरफ से आ रही एक बाइक को रोका। बाइक पर दो युवक सबार थे। पुलिस को देख दोनों युवक घबरा गए और बाइक को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस को इनपर शक हुआ और दोनों युवकों को मौके पर काबू किया। चेकिंग के दौरान उनके कब्जे से उक्त मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।