Follow Us:

हिमाचल स्वर्ण जयंती समारोह के बीच कांग्रेस ने इंदिरा गांधी और हिमाचल निर्माता को किया याद

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह के शुरू होने से पहले कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री की अगुआई में रिज मैदान पहुंचे। जहां स्व प्रधानमंत्री मंत्री इंदिरा गांधी और हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत परमार की प्रतिमा के सामने पुण्य पुष्प भेंट किए और हिमाचल के लिए उनके योगदान की सराहना की। हिमाचल प्रदेश अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर चुका है। जिसको लेकर विपक्ष सरकार पर कांग्रेस के नेताओं के अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हिमाचल के निर्माण में कांग्रेस पार्टी के नेताओं का बहुत बड़ा हाथ रहा है। इसी रिज मैदान से 25 जनवरी 1971 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल को पूर्ण राज्य बनाने की घोषणा की थी। आज हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती मनाई जा रही है। लेकिन मौजूदा सरकार प्रदेश में योगदान देने वाले नेताओं को भूल गई। अमित शाह का शिमला न आने पर भी कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाए।