Follow Us:

हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस के 50 साल पूरा होने पर राष्ट्रपति कोविंद और PM मोदी ने दी बधाई

पी. चंद, शिमला |

आज हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिले 50 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बधाई दी है। इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई। प्रकृति के वरदान से समृद्ध यह वीरभूमि अध्यात्म, संस्कृति और पर्यटन का केंद्र है; साथ ही अनेक मानव विकास सूचकांको पर भी आगे है। मेरी कामना है कि यह राज्य अपनी भौगौलिक ऊंचाई के अनुरूप ही विकास के शिखर पर पहुंचे।मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति का धन्यवाद करते हुए कहा कि माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्री रामनाथ कोविंद जी शुभकामनाओं के लिए देवभूमि हिमाचल की जनता की ओर से आपका हार्दिक धन्यवाद। आपकी मंगलकामनाओं से प्रत्येक प्रदेशवासी के मनोबल में वृद्धि हुई है एवं हम सभी गौरवान्वित हुए हैं। आपका कोटि कोटि आभार।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के 50 वर्ष पूरे होने पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध यह प्रदेश विकास के नित नए मानदंड गढ़ता रहे और देश की उन्नति में अपना योगदान देता रहे। #SwarnimHimachal। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी मंगलकामनाओं के लिए हिमाचल की ओर से आपका हार्दिक धन्यवाद। हिमाचल को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए आपका सहयोग, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन निरंतर मिल रहा है। हमें विश्वास है कि देवभूमि हिमाचल को आपका यह स्नेह और आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व की स्वर्ण जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिमाचल प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री @jairamthakurbjp जी के नेतृत्व में विकास एवं समृद्धि के नए मापदंड स्थापित कर रहा है। मैं प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना करता हूँ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अमित शाह का धन्यवाद करते हुए कहा कि माननीय केंद्रीय गृह मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी शुभकामनाओं के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से आपका हार्दिक धन्यवाद। आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग से हिमाचल को प्रगति पथ पर शीर्ष तक पहुंचाने के लिए हम प्रयासरत हैं। हमें विश्वास है कि हिमाचल के प्रति आपका स्नेह सदैव बना रहेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती वर्षगाँठ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। प्राकृतिक सौंदर्य,सांस्कृतिक व सामाजिक धरोहर की भूमि हिमाचल प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर शिखर की ओर अग्रसर है। मैं राज्य वासियों के सुख, स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का धन्यवाद करते हुए कहा कि शुभकामनाओं के लिए प्रदेशवासियों की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा जी आपका हार्दिक धन्यवाद। हम मिलकर देवभूमि हिमाचल को संवारने के लिए समर्पण भाव एवं परिश्रम के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे। वह दिन दूर नहीं जब देशभर में हिमाचल विकास की दृष्टि से श्रेष्ठ होगा।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अमुराग ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल के सभी सम्मानित निवासियों को 50 वें राज्यत्व दिवस पर मैं अपनी शुभकामनायें प्रेषित करता हूx। वीरभूमि हिमाचल ने इन 50 वर्षों में आशाओं, आकांक्षाओं व विश्वास की कसौटी पर खुद को खरा प्रमाणित किया है। मुख्यमंत्री श्री @jairamthakurbjp जी प्रदेश की जनाकांक्षाओं..। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भाई अनुराग ठाकुर जी शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद। हम सबका ध्येय हिमाचल प्रदेश को विकास की राह पर शिखर तक पहुंचाना है और निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और प्रदेशवासियों के सहयोग से हिमाचल शिखर पर श्रेष्ठ होगा।