Follow Us:

शिमलाः प्रदेश की राज्यत्व दिवस की स्वर्ण जयंती पर दिखाई जा रही हिमाचल की झलकियां

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश आज पूर्ण राज्यत्व दिवस पूरा होने के 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर शिमला के रिज मैदान पर समारोह का आयोजन चल रहा है। साथ ही स्वर्ण जयंती के मौके परप्रदर्शनी भी लगाई गई है। सर्वप्रथम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेश के पूर्ण राज्य प्रतिभा स्वर्ण जयंती समारोह पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर ध्वजारोहण किया। साथ ही प्रदेश वासियों को इस मौके पर शुभकामनाएं और बधाई दी। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर और सरकार के वरिष्ठ मंत्री और अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

रिज मैदान पहुंचकर सबसे पहले अटल बिहारी वाजपेई की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। रिज मैदान पर स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर लगाई गई स्वर्ण जयंती प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद अवलोकन किया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा, अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सभी लोग मंच की तरफ बढ़ते हुए मंच पर विराजमान हो हुए। ऐतिहासिक मैदान पर हिमाचल प्रदेश के स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर जश्न का माहौल है। चारों तरफ हिमाचल प्रदेश की बीते 5 दशकों में हासिल की गई उपलब्धियों को बताने वाली झांकियां प्रदर्शनी लगाई गई है।