Follow Us:

कांगड़ा: तियारा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 8 लोग हुए घायल, 2 की हालत गंभीर

|

पुलिस थाना गगल के तहत तियारा में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 8 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को तियार अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने 2 गंभीर रूप से घायल मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया। 

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कुछ ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर काम पर जा रहे थे। इसी बीच तियार-गगल मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली पटल गई और सीधे शनि मंदिर पर जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर में सवार लोगों को चोटें आई हैं जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। हादसे के शिकार सभी लोग मजदूरी करते हैं जो ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर काम पर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों घायलों को तुरंत पीएचसी तियारा में पहुंचाया गया, जहां पर 2 लोगों की हालत गंभीर होने पर टांडा रेफर कर दिया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए बीएमओ तियारा डॉक्टर संजय भारद्वाज ने बताया ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की जानकारी उन्हें जैसे ही मिली उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर दो एंबुलेंस को भेज दिया, जहां से एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को तियारा अस्‍पताल पहुंचाया गया। घायल जगदेव और चमेल सिंह की हालत गंभीर है, जिन्हें टांडा रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा कर्नल, चैन सिंह, अजय, जोगिंदर, कुंजू, कुलवीर को भी चोटें आई हैं, जिनका उपचार यहीं अस्‍पताल में किया जा रहा है।