Follow Us:

CM जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री GS बाली ने देशवासियों को 72वें गणतंत्र दिवस की दी बधाई

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मंत्री जीएस बाली ने देश वासियों को गणतंत्र दिवसकी बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम स कहा कि भारतीय संविधान की महानता, लोकतंत्र की अजेयता एवं देश की एकता और अखंडता को समर्पित "गणतंत्र दिवस" की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। आइये, समृद्ध, उज्ज्वल व नए भारत एवं हिमाचल के निर्माण में अपने सर्वश्रेष्ठ योगदान का संकल्प लें।

पूर्व मंत्री जीएस बाली ने सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट शेयर कर कहा कि गणतंत्र दिवस की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाए। यह दिन उन हुतात्माओं को याद करने का है जिन्होंने राष्ट्र की आजादी में योगदान दिया। और हम लोग गणतंत्र बने। यह दिन उन वीर सैनिकों को नमन करने का है जो देश की सरहदों पर इस राष्ट्र की हिफाजत के लिए खड़े हैं। यह दिन उन वीरो को श्रद्धानजली अर्पित करने का है जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान देकर भारत की एकता और सम्प्रभुता की रक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान कर दिया। यह दिन उन कर्तव्यों फर्ज को ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ लेने का है। जो एक नागरिक के रूप में हर भारतवासी के लिए निहित हैं। जय हिंद जय भारत।