Follow Us:

कांगड़ाः इंदौरा में पुलिस ने एक घर में दी दबिश, बरामद की 377 ग्राम हेरोइन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल पुलिस प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में जिला कांगड़ा में एक परिवार के घर से दो करोड़ की हेरोइन बरामद की है। यहां डमटाल पुलिस ने इंदौरा के तोकी गांव में 377 ग्राम हेरोइन और 1.75 लाख रुपये की नकदी भी मिली है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान चलाया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव तोकी के घर में हेरोइन की खेप रखी ड़ी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर में दबिश दी। घर के बाहर बरामदे में करीब ढाई फीट खुदाई की। इसके बाद पुलिस ने दो अलग अलग जगहों से 377 ग्राम हेरोइन की खेप और इसके साथ ही कुछ ही दूरी पर एक ओर गड्ढे खोटा जिससे 1 लाख 75 हजार रुपये बरामद किए।

 

डीएसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि मामले में एक ही परिवार के चार आरोपियों को पकड़ा गया है। एक अन्य की पुलिस को तलाश है। सोमवार को चारों आरोपियों को इंदौरा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।