Follow Us:

कांगड़ाः बैजनाथ पुलिस ने गश्त के दौरान व्यक्ति को 95.13 ग्राम चरस के साथ किया अरेस्ट

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले पुलिस थाना बैजनाथ के तहत भट्टू रोड पर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात बैजनाथ थाना के सहायक उपनिरीक्षक लीलाधर के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इस दौरान 9 बजे के बाद भट्टू रोड से एक व्यक्ति पैदल आ रहा था। व्यक्ति पुलिस को देख कर पीछे की तरफ मुड़ कर भागने लगा। उसने हाथ में पकड़े एक प्लास्टिक लिफाफे को नीचे सड़क पर फेंक दिया। इस पर पुलिस पार्टी ने दौड़ कर काबू किया।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति बैजनाथ का रहने वाला है। व्यक्ति के पास मौजूद प्लास्टिक के लिफाफे को चेक किया तो उसके अंदर 95.13 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।