Follow Us:

मनालीः कबाड़ के खोखे में लगी आग, व्यक्ति की झुलसने से हालत गंभीर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला मनाली में आग लगने का मामला सामने आया है। यहां अलेऊ में सोमवार को आधी रात एक कबाड़ के खोखे में आग लग गई। आग लगने से एक व्यक्ति झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना अग्निशमन को दी गई। अग्निशमन विभाग मनाली को रात 12 बजकर 45 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को काबू में पाया। व्यक्ति की पहचान कालिया राम 46 साल पुत्र मनी राम निवासी दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। घायल अवस्था में मनी राम को सिविल अस्पताल मनाली लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति अभी बयान देने की हालत में नहीं है।

वहीं, एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि डीएसपी मनाली संजीव कुमार घटना की जांच कर रहे हैं। आग की चपेट में आने से घायल हुए कालिया राम को जिला अस्पताल कुल्लू में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। अग्निशमन विभाग मनाली के प्रभारी धनंजय शर्मा ने बताया अलेऊ निवासी राज कुमार गुप्ता के कबाड़ के खोखे में आग लग गई। इस खोखे में प्रमोद और कालिया राम रह रहे थे। आग लगने से कालिया राम घायल हो गया। आग से राज कुमार गुप्ता को तीन लाख का नुकसान हुआ है।